नयी दिल्ली , जनवरी 24 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति का संबोधन शाम सात बजे आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेज़ी में प्रसारित किया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेज़ी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने-अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात्रि नौ बजकर तीस मिनट पर क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित