देहरादून , फरवरी 21 -- उत्तराखंड के देहरादून स्थित एकता बिहार कालोनी में निर्माणाधीन भवन में टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदते समय मिट्टी की डांग गिरने से शनिवार को दो श्रमिक दब गए।
सूचना पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों को सकुशल निकाल लिया। एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि एकता विहार के लेन नंबर-03 में दो श्रमिक एक गड्ढे में फंस गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित