शिमला , दिसंबर 15 -- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में दो सड़कों के उन्नयन को मंजूरी प्रदान की है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने गडकरी को पत्र लिखकर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सड़कों के उन्नयन का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध के देखते हुए केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के तहत मंजूरी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित