वाराणसी , अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गंगा में नाव पर बिरयानी पार्टी के बाद बजड़े पर बीयर पीने का मामला सुर्खियों में है। वायरल वीडियो की जांच करते हुए मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी नगवा निवासी अर्जुन राजभर को अस्सी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक अर्जुन राजभर डेकोरेशन का काम करता है। वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। सोमवार को सोशल मीडिया पर गंगा में बजड़े पर डीजे बजाते हुए बीयर पीकर नाचते युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। इस बजड़े पर कई अन्य युवक भी सवार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित