गोपालगंज, अप्रैल 30 -- बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने गंगा एवं नारायणी पथवे परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि इसके निर्माण से बिहार में विकास को रफ्तार मिलेगी।
श्री तिवारी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सारण जिले के दरिहरा से गोपालगंज जिले के डुमरिया घाट (73.51किलोमीटर) तक तथा भोजपुर जिले के कोईलवर से बक्सर (90 किलोमीटर) तक अत्याधुनिक गंगा एवं नारायणी पथवे का निर्माण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विधायक श्री तिवारी ने बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र में जोरदार तरीके से इस मामले को उठाया था। उन्होंने पटना से डुमरिया और कोइलवर से बक्सर तक निर्बाध और सुगम संपर्क मार्ग की आवश्यकता को सदन में प्रमुखता से रखा था। उनकी इस मांग का जवाब देते हुए तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया था, जो अब साकार होता दिख रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित