अमरोहा , अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद कंवर सिंह तंवर ने गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए सांसद तंवर ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे 2047 तक भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने के संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। यह न केवल उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है, बल्कि पूरे देश के लिए बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की एक मिसाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित