भरतपुर , दिसम्बर 17 -- राजस्थान में डीग जिले के झीतरेडी गांव में गर्म पानी से झुलसने से तीन वर्षीय बालिका की मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्ची के दादा हनीफ खान ने गांव के ही अपने विरोधी पक्ष पर मासूम की हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत के मार्फ़त पुलिस में मामला दर्ज कराया है। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित पक्ष का 11 दिसम्बर को गांव के ही विरोधी पक्ष से विवाद हुआ था जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांत कराया था, लेकिन अगले ही दिन बच्ची अलीशा खौलते हुए पानी से गंभीर रूप से झुलस गई।
पुलिस ने बताया कि अलीशा को नगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया। आज अलीशा ने दम तोड़ दिया। जालुकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित