अलवर , फरवरी 22 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई अपहरण और लूट की वारदात के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पूर्व में भी वाहन छीनने के मामले में जेल जा चुका है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर लड़की बनकर झांसा देते और अपहरण करके लूट की वारदात को अंजाम देते थे। लूट के इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि 22 दिसम्बर को मनीष कुमार अपने दोस्त अंकित के साथ भिवाड़ी के जेनेसिस मॉल गया था। वहां से लौटते समय रात्रि करीब पौने एक बजे एक कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। बाद में युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की और एटीएम कार्ड छीनकर खाते से करीब 38 हजार रुपये निकाल लिए। देर शाम दोनों को एक होटल के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित