इस्लामाबाद , फरवरी 16 -- पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को हुए एक धमाके में एक बच्चे सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य घायल हो गये।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका बन्नू जिले में मिरयान पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे हुआ। रेस्क्यू 1122 के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया, जिनमें सेकई की हालत गंभीर है।

द डॉन की एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया कि यह धमाका एक मोटरसाइकिल में लगे टाइम बम के फटने से हुआ। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने एक बयान में धमाके की निंदा की, मौतों पर दुख जताया और मरने वालों और उनके परिवारों के लिए दुआ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित