रायपुर , मार्च 23 -- छत्तीसगढ़ एक ऐतिहासिक खेल आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में पहली बार 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026' का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल के बीच किया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित होगी, जहां तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

इस आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती सहित कुल सात पदक स्पर्धाएं शामिल हैं। इसके अलावा मल्लखंभ और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है, जिससे पारंपरिक खेलों को भी मंच मिल सके।

देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 2000 से अधिक आदिवासी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, मेजबान छत्तीसगढ़ से भी 200 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें भागीदारी निभाएंगे। कुल मिलाकर 2300 से अधिक एथलीट और करीब 3700 प्रतिभागियों की मौजूदगी इस आयोजन को और भव्य बनाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित