बालोद, 14 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालोद जिले में बुधवार को 'मशाल गौरव यात्रा' का शुभारंभ किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर 'मोर वीर' का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त मंच है, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित