रायपुर , मार्च 27 -- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गये महिला हॉकी मुकाबलों में मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा ने जीत दर्ज की।

आज यहां पूल 'ए' में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को 9-0 से पराजित किया। वहीं, पूल 'बी' के मुकाबलों में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से और ओडिशा ने तमिलनाडु को 14-0 से हराया। आज खेले गए सभी मैच एकतरफा रहे, जिनमें विजेता टीमों ने पूरे समय खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित