बैतूल , अप्रैल 20 -- मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम ग्राम पंचायत टिटवी के ग्राम घोड़ीदा के समीप उस समय हुई, जब किसान कुंवरसिंह (पिता मोगिया) अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज गरज-चमक और बारिश शुरू हो गई, इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

इस घटना में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर मोहदा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में काम करने से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित