हनुमानगढ़ , अप्रैल 16 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में एक किसान की खेत में काम करते समय पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पदमपुरा गांव में विनोद जाट (35) बुधवार को अपने बेटे नितेश के साथ खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वह पम्प के इंजन में पानी डालने के लिए वह बाल्टी लेकर डिग्गी पर गया था। डिग्गी से पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में ही गिर गया।

पुलिस ने बताया कि उसे डिग्गी में गिरा देखकर उसके भाई सुनील जाट ने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। उन्होंने विनोद को डिग्गी से निकला। तब उसकी सांस चल रही थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अस्पताल भिजवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित