भरतपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना में सोमवार को दोपहर खेतों में झूल रहे उच्च क्षमता के विद्युत तार की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गयी, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरधरपुरा गांव में दोपहर में पशुपालक रामेश्वर सैन और लोकेश सैन भैंसों को चराने के लिये खेत में ले गये थे। वहां झूल रहे उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में भैंसें आ गयी। इससे चार भैंसों की की मौके पर ही मौत गयी, जबकि एक झुलस गई। उसका इलाज किया जा रहा है।
भैसों के साथ हुए इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस, डिस्कॉम जेईएन और पटवारी ने मौके पर पहुंऐ और स्थिति का जायजा लिया। पशु चिकित्सकों के दल ने मृत भैंसों का पोस्टमॉर्टम किया और घायल भैंस का उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित