भरतपुर , अप्रैल 19 -- राजस्थान में डीग जिले के नगला दांदू गांव में रविवार को एक खेत में लगे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग से खेत में रखा ईंधन एवं भूसा जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न अशोक के खेत में ट्रांसफार्मर से अचानक निकली चिंगारियों से सूखे भूसे एवं ईंधन ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही समय में खेत का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित