शहडोल , अप्रैल 01 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के सकरिया गाँव के किनारे खेत में लगे कुएं में ग्रामीणों को एक तेंदुए का शव देखने को मिला।
कल शाम के इस मामले में ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने जाल डालकर रात तक शव बाहर निकाल लिया। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर तेन्दुए के शव का अग्निसंस्कार कर दिया गया।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जाँच में मौत का कारण पानी में डूबना पाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित