श्रीगंगानगर , मार्च 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में मछलियां पकड़ते समय बिहार के एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शाम को 17 आरबी में एक खेत में बनी डिग्गी में एक युवक का शव मिला जिसकी पहचान रोशन कुशवाहा (22) निवासी गनीपुर बेजो जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। रोशन कुशवाहा गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के चक 14 -आरबी में गुरुनानक पाइप फैक्ट्री में काम करता था। इसी फैक्ट्री में उसका बहनोई मनीष कुशवाहा भी काम करता है।
मनीष ने पुलिस को बताया कि रोशन दोपहर में चक 17 आरबी के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में मछलियां पकड़ने के लिए गया था। मछलियां पकड़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में ही गिर गया। उस समय वहां आसपास कोई नहीं था। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित