रांची , मार्च 01 -- झारखंड के खूंटी ज़िले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र अड़की प्रखंड के अति सुदूरवर्ती कोटा गाँव में आज बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए विकास भारती द्वारा संचालित ट्राइबल स्टडी सेंटर के अन्तर्गत एक कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया।
इस कोचिंग सेंटर के माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास के लिए जो भी आवश्यक संसाधन होंगे, उनकी प्रतिपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि गौरमोहन सिंह मुंडा और प्रियवर्त नाग जैसे युवाओं का योगदान सराहनीय है जो ऐसे क्षेत्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हो रहें हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रो० प्रदीप मुंडा, महावीर सिंह मुण्डा, गुरुवा मुण्डा, श्यामलाल मुण्डा, बसंत ओहदार, रवींद्र भगत सहित पूरे पंचायत से आये बच्चों व उनके अभिभावकगण उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित