लखनऊ , मार्च 28 -- आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला टीम का चयन कर लिया गया है, जिसमें खुशबू कुमारी को कप्तान और तेजस्विनी सिंह को उपकप्तान बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद की गई। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले संस्करण में टीम ने कांस्य पदक जीता था और इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 30 मार्च से तीन अप्रैल तक बरेली में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश टीम रविवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी।
टीम इस प्रकार है: तेजस्विनी सिंह, आकांक्षा सिंह वर्मा, सपना कश्यप, ऋतु पाल, विशाल्या शर्मा, आरती यादव, खुशबू कुमारी, राजपति, रेशमा यादव, सुमन यादव, आराधना त्रिपाठी, नंदिनी पटेल, समृद्धि सिंह, युक्ता तिवारी, निक्की चौहान, निहारिका, खुशबू शर्मा, नैना, सुनीता, रंजना, उषा, शताक्षी।
कोच: मोहम्मद तौहीद।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित