पौड़ी गढ़वाल , मार्च 25 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बाल विकास परियोजना कार्यालय खिर्सू में ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सभा ग्वाड़ की प्रधान मंजू देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने आज बताया कि तीन नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही ''घर की पहचान बेटी के नाम'' योजना के अंतर्गत चार बालिकाओं को नाम पट्टिकाएं वितरित की गईं।
इस अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लाभार्थियों को दी गई, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना रीना बिंदोला, सुपरवाइजर उर्मिला बधानी, रीता रावत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। लाभार्थियों में श्यामा देवी, सर्वेश्वरी देवी सहित अन्य महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित