नयी दिल्ली , फरवरी 09 -- खालिस्तानी समर्थकों ने दिल्ली में संसद भवन को उड़ाने की धमकी दी है जिसके बाद संसद परिसर के आसपास सुरक्षा बहुत बढ़ा दी गयी है।

सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भी भेजे गए, जिनमें बम विस्फोटों की चेतावनी दी गई थी और "हिंदुस्तान बनेगा खालिस्तान" के नारे लिखे हुए थे। ये ईमेल ज़ैकरी जेनकिंस नाम के व्यक्ति ने भेजे थे और भेजने वाले ने धमकी में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया है।

ईमेल में लिखा था, "दिल्ली खालिस्तान बनेगा। आज शहीद अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे बम विस्फोट होगा। आज स्कूलों में धमाके होंगे। संसद में बम फटेगा। यह घटना 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे होगी। मोदी, शाह और जयशंकर खालिस्तान समर्थकों के दुश्मन हैं। पंजाब खालिस्तान है।"जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित