नयी दिल्ली , मार्च 24 -- मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को 6-0 से हरा कर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका मुकाबला श्याम लाल कॉलेज से होगा, जिसने अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) को 2-0 से हराया। उसके लिए मंदीप और पंकज ने एक-एक गोल किया। 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' बने हिमांशु (कप्तान, श्याम लाल कॉलेज)।

खालसा कॉलेज के लिए तनुज ने तीन गोल किए। प्रियांशु, विनीत और प्रभनीत ने एक-एक गोल किया। 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' बने पीयूष (खालसा कॉलेज)।

महिला वर्ग का फाइनल राउंड रोबिन लीग के बाद टॉप पर रहीं दो टीमों दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना और विवेकानंद कॉलेज के बीच होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित