वार्ता दिल्ली , फरवरी 06 -- श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, एसएलसी 'बी', श्याम लाल कॉलेज एलुमनी पुरुष वर्ग में और इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस महिला वर्ग में जीत के साथ 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में आगे बढे़।

एसएलसी 'बी' ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 3-1 से हराया। एसएलसी 'बी' के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। विजेता के लिए कमल, दीपक और रिशु ने एक एक गोल किया। पराजित टीम के लिए ऋतिक ने एकमात्र गोल किया।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-1 से मात दी। विजेता के लिए तनुज ने चार, मनीष ने दो, सागर और सुशील ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए अभिजित ने एकमात्र गोल किया। तनुज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित