शिवपुरी , दिसंबर 14 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 महादेव मंदिर के पास खाद लेकर आ रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से शनिवार शाम मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार कुशवाहा (22) के रूप में हुई है। हादसे में उसके साथी केशव कुशवाहा (26) और विनीत यादव (19) घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि तीनों नरवर विकासखंड से उर्वरक लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव सरखंडपुर लौट रहे थे। इसी दौरान 14 महादेव मंदिर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित