बैतूल , जनवरी 24 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान चलाते हुए कई दुकानों को स्वच्छता नहीं मिलने पर बंद कर दिया गया।

टीम ने चौपाटी की कई दुकानों से पानीपुरी के पानी, आलू मसाला, पनीर, मंचूरियन, सॉस, चटनी सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर चलित खाद्य प्रयोगशाला से मौके पर ही जांच की। जांच के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं पाया गया, जिसके चलते संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया गया। विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा गंदगी मिलने पर पंजीयन रद्द किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि करीब एक माह पहले भी चौपाटी पर इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित