बैतूल , जनवरी 24 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज सुबह खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौट रहे एक दादा-पोते की स्कूटी को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों की पहचान 19 वर्षीय दर्श धोटे और उनके 74 वर्षीय दादा रामेश्वर धोटे के रूप में हुई है, जो टिकारी निवासी हैं। दर्श के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रामेश्वर धोटे का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित