अलवर , मार्च 03 -- राजस्थान के स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद, पूर्व मंत्री एवं विधायक सहित कई नेताओं ने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी के निधन पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इन नेताओं ने श्री जूली के पैतृक गांव काठूवास पहुंचकर उनके निवास पर श्रीमती चलती देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर उनको सांत्वना दी।

इस दौरान सांसद मुरारी लाल मीना, उपनेता प्रतिपक्ष हरियाणा चौधरी आफताब अहमद, हरियाणा में विधायक मम्मन खान, राजस्थान में विधायक राजेंद्र मीणा एवं सुभाष गर्ग, पूर्व मंत्री रामलाल जाट एवं राजपाल सिंह शेखावत, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, संदीप यादव और जी आर खटाना, एआईसीसी के पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश , कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमानगढ़ मनीष मक्कासर तथा अन्य कई लोगों ने श्रीमती चलती देवी को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात को श्रीमती चलती देवी का निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित