नैनीताल , जनवरी 27 -- उत्तराखंड में हिमपात और खराब मौसम को देखते हुए कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार 28 जनवरी को कुमाऊं मंडल में हिमपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। जिलों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

खराब मौसम को देखते हुए पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन की ओर से अलग अलग आदेश जारी कर सभी सरकारी, निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

तीनों जिलाधिकारियों की ओर से जारी आदेश में कक्षा 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित