चंडीगढ़ , मार्च 30 -- हरियाणा में खरड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाकाबंदी के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर लेबर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए एक संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने इस मामले में करीब 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 18 चोरी के मोटरसाइकिल, 3 एक्टिवा, 2 साइकिल, 4 गैस सिलेंडर और कुछ धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। यह गिरोह विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित