मोहाली , मार्च 31 -- पंजाब में मोहाली जिले के खरड़ स्थित झुग्गियां गांव में दिनदहाड़े दो गुटों के बीच हुयी हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार, एक परिवार ने दूसरे पक्ष पर गुंडागर्दी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर उनके परिवार के सदस्यों को घायल किया गया। इस घटना में एक बुजुर्ग, उनके बेटे सहित कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुट हाथों में डंडे और पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित