नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

श्री खरगे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार तथा सिलीगुड़ी में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

श्री गांधी तमिलनाडु में कन्याकुमारी के लक्ष्मीपुरम, तिरुनेलवेली के नोनगुलेरी तथा तूतीकुडी के श्री वेंकटम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित