मुंगेर , फरवरी 04 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और मुंगेर जिले में तारापुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सम्राट चौधरी वन विभाग, पर्यटन विभाग और सिंचाई विभाग के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुंगेर जिले के खड़ग़पुर अनुमंडल से गुजरने वाले जंगल में चार किलोमीटर के दायरे में "जंगल सफारी" और 54 किलोमीटर दूरी तक "जंगल ट्रैकिंग ट्रैक" का निर्माण किया जाए।
श्री चौधरी ने निर्देश जारी करने के बाद मिडिया से कहा है कि जंगल सफारी और ट्रैकिंग के निर्माण के बाद आने वाले समय में मुंगेर जिले में खड़ग़पुर स्थित खड़ग़पुर झील और जंगल देश और विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
हाल ही में उपमुख्यमंत्री ने खड़ग़पुर अनुमंडल के प्रसिद्ध खड़ग़पुर झील में नौका विहार की शुरुआत की थी, जिसके बाद पर्यटक नौका परिचालन का आनंद ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित