भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में करौली के कैलादेवी आस्था धाम में बुधवार को सपोटरा तिराहे पर खड़ी उत्तर प्रदेश नंबर की एक स्लीपर कोच बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में लगी आग के समय बस का चालक और परिचालक कंडक्टर खाना खाने गए हुए थे और बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते बस पूरी तरह जल गई। बस में लगी आग की लपटें उठती देख मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आग पर काबू पाने के लिए करौली से दमकल बुलाई गई और स्थानीय स्तर पर पानी के टैंकर भी मंगवाए गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित