खगड़िया , अप्रैल 11 -- बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि मुंगेर जिला निवासी मोहम्मद शहनवाज आलम, गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ससुराल रसलपुर मुश्किपुर गांव में घर बनाकर अवैध आग्नेयास्त्र का निर्माण एवं तस्करी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर गोगरी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में मोहम्मद शहनवाज आलम के घर छापामारी की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित