खगड़िया, मार्च 29 -- बिहार में खगड़िया जिले की पुलिस ने 50 हजार रूपये के ईनामी अपराधी संजय पासवान को बेगूसराय जिले के तेघड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न कांडों में वांछित एवं फरार अभियुक्तो के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में मानसी थाना, डीआईयू टीम, खगड़िया एवं विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पटना की संयुक्त कार्रवाई में खगड़िया जिले के टॉप-10 अपराधियों कि सूची में शामिल एवं 50 हजार रूपये के ईनामी अपराधी संजय पासवान को बेगूसराय जिले के तेघड़ा से गिरफ्तार किया गया है। उसके विरूद्ध मानसी थाना एवं अन्य थानों में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती आदि जैसे कई संगीन कांड दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित