खगड़िया, मार्च 21 -- बिहार में खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में शनिवार को कोसी नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुच्चा पंचायत में कोसी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फनगो निवासी सोमानंद यादव के पुत्र रूपचंद कुमार (20) के रूप में की गई। वह सुबह शौच करने के लिए नदी के किनारे गया हुआ था। शौच करने के बाद जब वह पानी लेने के लिए कोसी नदी के किनारे पहुंचा,तभी फिसल जाने से वह कोसी के गहरे पानी में चला गया।इस घटना में रूपचंद की डूबकर मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित