देहरादून , फरवरी 06 -- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने शुक्रवार को पौड़ी जिले के कोटद्वार में गत 26 जनवरी को कपड़े की दुकान का नाम बदले जाने के विवाद के ग्यारह दिन बाद इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया।

उन्होंने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर पत्रकारों की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह बहुत दुखद है कि सामाजिक चीज को तुरंत राजनीतिक कर देना किसी के गले नहीं उतरती है।

उन्होंने कहा कि अब इसमें हर तरह का व्यक्ति कूद गया है। कोटद्वार मामले में इस तरह की बातचीत की जा रही है जैसे कोटद्वार में रहना दिक्कत की बात हो गई है। इससे पूरे भारतवर्ष में गलत असर हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित