आगरा , दिसंबर 23 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में सबसे बड़े चर्च में क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों से शुरू हो गईं हैं। हरी पर्वत इलाके में बने 178 साल पुराने चर्च का परिसर पूरी तरह से सजाया जा रहा है।
चर्च को दुल्हन की तरह सजाने के लिए बड़ी तादात में लोग लगे हुए हैं। चर्च परिसर के अंदर प्रभु यीशु के जन्म का स्थान भी बनाया जा रहा है जहां पर एक झांकी बनाई जाएगी। ईसाई धर्म के ग्रन्थ बाइबिल के उपदेश भी लिखे जा रहे हैं। 24 दिसंबर की शाम से श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू होगा और रात में 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना करने चर्च में पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित