कौशांबी , अप्रैल 30 -- कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर फट जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहाड़पुर सुधवर गांवके दूधनाथकी पत्नी कलावती आज सुबह चाय बना रही थी कि रेगुलेटर से अचानक गैस रिसने लगी और सिलेंडर में आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया कि इस बीच सिलेंडर फट गया।

इसकी चपेट में आकर कलावती गंभीररूप से झुलस गई। सूचना पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल कलावती को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित