कौशांबी , अप्रैल 16 -- कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग के किनारे बॉक्स में भरा हुआ एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार कार सवार दो युवकों को कल्यानपुर गांव के पास कार से बॉक्स निकाल कर फेंक कर भागते ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बॉक्स को खोला तो उसमें अज्ञात युवती का शव पाया गया। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कर शव को कब्जे ठिकाने लगाने के उद्देश्य से लाकर फेंका गया है।
पुलिस उपाधीक्षक सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित