कौशांबी , अप्रैल 27 -- कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार गनसरीगांव का जाकिर अहमद आज सुबह बाइक से कहीं जा रहा था, जैसे ही प्रयागराज कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चंदवारी चौराहा के पास पहुंचा कि पीछे से प्रयागराज की ओर से आ रही पिकअप बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस हादसे में जाकिर अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पिकअप चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित