कौशांबी , मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पानी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तरसौरा गांव निवासी सुरेश की पुत्री रुचि (15) अपने भाई कार्तिक (5) के साथ भैंस को पानी पिलाने के लिए गंगा नदी किनारे गड्ढे में भरे पानी के पास गई थी। भैंस को पानी पिलाते समय अचानक रुचि का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबते देख पास में खड़े उसके छोटे भाई कार्तिक ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने पानी में तलाश कर किशोरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित