कौशांबी , दिसंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक किशोर का शव नलकूप के पास से मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धवाडा गांव का धीरेंद्र (17) सोमवार को घर से किसी काम के लिए निकाला था। शाम को उसका शव गांव के बाहर एक नलकूप के पास से मिला है। मृतक के परिजनों ने धीरेंद्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित