कौशांबी , मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कुएं में गिरने से एक युवती की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नूरपुर हाजीपुर गांव निवासी रंजना (20) सुबह पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। मंदिर परिसर में स्थित कुएं से पूजा के लिए पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और युवती को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रंजना के शव को कुएं से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित