कौशांबी , मार्च 10 -- कौशांबी जिले के शीतला धाम कड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात विद्युत करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर बढ़ाना गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे की छतरी में अचानक करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से मन्नीलाल (32) गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में आकाश और उसका एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मन्नीलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित