भरतपुर , जनवरी 28 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक रेल कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि मृतक की कीमैन संतोष कुमार (35) उत्तर मध्य रेल के आगरा डिवीजन के मनियां-जाजऊ खंड में यूनिट नंबर 49 की थर्ड लाइन किलोमीटर 1309 के खंबा दो से चार के बीच कार्य कर रहा था। कोहरे के चलते वह माड़ी को देख नहीं पाया, इससे मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ मंडल अभियंता (सेकंड) और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अन्य रेलवे कर्मचारी और मैन्स यूनियन के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित