बुलंदशहर , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में बीती रात एक शादी समारोह से लौट रहा कार सवार परिवार घने कोहरे के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया। पहासू-सोमना मार्ग पर कसूम्बी गांव के पास कार रजवाहे में गिर गई, जिससे कार सवार दंपति समेत उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार सवार दंपति अपने तीन बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 10:30 बजे दिल्ली स्थित अपने घर लौट रहे थे। कसूमी गांव के समीप घने कोहरे के कारण सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं देने से चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार रजवाहे की छोटी दीवार तोड़ते हुए उसमें जा गिरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित