कोल्हापुर , मार्च 27 -- महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पेट्रोल पंपों पर पिछले दो दिनों से लग रही वाहनों की लंबी कतारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री के लिए नये नियम लागू किये हैं।
इन नियमों के तहत, अब दोपहिया वाहन मालिक प्रतिदिन केवल 200 रुपये का पेट्रोल खरीद सकेंगे, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए यह सीमा 2,000 रुपये प्रतिदिन तय की गई है। प्रशासन के इस निर्णय से पेट्रोल पंपों पर लगने वाली भीड़ में कमी आई है। भीड़ को नियंत्रित करने और ईंधन का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित