कोलकाता , मई 03 -- पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बाहरी इलाके नोआपारा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने भाजपा पदाधिकारी कुंदन सिंह के घर पर हमला किया और उन पर गोलीबारी की। इस संबंध में बैरकपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बैरकपुर कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान अमन चौधरी और आकाश चौधरी उर्फ गोलू के रूप में की गई है जो गारुलिया के रहने वाले हैं।
इससे पहले दिन में, कोलकाता के बाहरी इलाके नोआपारा से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने अपने साेशल मीडिया एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर सीसीटीवी फुटेज का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें आरोप लगाया गया कि शनिवार देर रात सशस्त्र बाइक सवार लोगों ने भाजपा पदाधिकारी कुंदन सिंह के घर पर हमला किया और उन पर गोली चलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित